गाजीपुर, दिसम्बर 29 -- सादात। थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कटयां में सोमवार की देर शाम नकाबपोश तीन लोगों ने एक युवक की लाठी डंडे से जमकर पिटाई की। उसके पैर और हाथ में गंभीर चोट लगी है। परिजनों ने युवक के पैर में गोली मारे जाने की बात कही है। हालांकि सूचना पर पहुंची पुलिस युवक को उपचार के लिए सैदपुर सीएचसी भेजते हुए आगे की कार्रवाई कर रही है। जानकारी के अनुसार कटयां गांव निवासी रेलवे के गार्ड से सेवानिवृत्त गोरखनाथ राय के घर पर उनकी पुत्री उषा राय के देवर का पुत्र 25 वर्षीय सूर्यांश उर्फ आकाश राय रहता है। परिजनों ने बताया कि सोमवार की देरशाम करीब आठ बजे अहाते में बंधी भैंस की रस्सी खुलने की आवाज सुनकर उसे बांधने के लिए गया। इसी दरम्यान मुंह बांधकर पहुंचे तीन लोगों ने उसके ऊपर लाठी डंडे से प्रहार कर दिया। सूर्यांश की माने तो हमलावरों ने उसके ...