भभुआ, दिसम्बर 19 -- भगवानपुर। थाना क्षेत्र के पड़री गांव में एक वृद्ध को लाठी-डंडे और टांगी से हमला कर शुक्रवार को घायल कर दिया। घायल दूधनाथ यादव पड़री गांव का निवासी है। उसने इस हमला का आरोप अपने बेटा और पोते पर लगाया है। संपत्ति विवाद में घटना को अंजाम दिया गया। सूचना पर डायल 112 की पुलिस उसे सदर अस्पताल ले गई। एसडीपीओ मनोरंजन भारती ने बताया कि यह गंभीर मामला है। पुलिस जांच कर रही है। दो पक्षों के मारपीट में छह लोग घायल भभुआ। थाना क्षेत्र के मचियांव गांव में पूर्व के विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट में छह लोग घायल हो गये। घायलों में अजय बिंद की पुत्री पूजा कुमारी, दूसरे पक्ष के संजय बिंद की पत्नी रीता देवी, विकास बिंद की पत्नी पूजा देवी, बिंदु बिंद की पुत्री सुमाली कुमारी, पुत्र कृष्ण कुमार, लालमोहर बिंद की पत्नी अनीता देवी शामिल ह...