बांदा, जुलाई 21 -- बांदा। दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों के साथ कथित लाठीचार्ज के विरोध में मंगलवार को बांदा में दर्जनों की संख्या में छात्र सड़कों पर उतर आए। छात्रों ने शहर के पंडित जेएन डिग्री कॉलेज के पास एकत्र होकर सरकार और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान छात्रों ने लाठी-गोली की सरकार नहीं चलेगी जैसे नारे लगाए। प्रदर्शनकारी छात्रों का कहना था कि वे शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन देने जा रहे थे, लेकिन उनकी आवाज को दबाने का प्रयास किया गया। छात्रों ने आरोप लगाया कि पुलिस ने प्रदर्शन के दौरान दो छात्रों को हिरासत में ले लिया, जिससे अन्य छात्रों में भारी आक्रोश फैल गया। यह भी पढ़ें- जंतर मंतर लाइव:मजबूत हौंसलों के साथ फिर जंतर मंतर पर डटे प्रदर्शनकारी उन्होंने दोनों छात्रों की तत्काल रिहाई की मांग की। छात...