लाठी चार्ज के विरोध में फूंका सीएम का पुतला
बांदा, अगस्त 13 -- बांदा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने बुधवार को विद्यार्थियों पर बर्बर लाठीचार्ज के विरोध में झारखंड सरकार के मुख्यमंत्री का पुतला दहन कर आक्रोश जताया। कहा कि जेपीएससी व जेएसएससी परीक्षाओं में सामने आई अनियमितताओं एवं पेपर लीक के विरोध में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे विद्यार्थियों पर झारखंड पुलिस ने बर्बरता की। छात्रों पर बल प्रयोग अत्यंत निंदनीय है। जिला संयोजक कार्तिकेय गुप्ता ने कहा कि विद्यार्थियों एवं कार्यकर्ताओं पर हुए बलप्रयोग की निष्पक्ष जांच हो और दोषी अधिकारियों की जवाबदेही तय हो। परीक्षाओं में पेपर लीक और अनियमितताओं के कारण विद्यार्थी लंबे समय से अपनी न्यायोचित मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन उनकी मांगों को स्वीकार करने के बजाय सरकार उन्हें दबाने के लिए बलप्रयोग कर रही है। यह भी पढ़ें- झारखंड में वि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.