फरीदाबाद, जुलाई 25 -- फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। जंतर-मंतर पर छात्रों द्वारा किए जा रहे शांतिपूर्वक प्रदर्शन के दौरान पुलिस द्वारा की गई लाठी-चार्ज के विरोध में शनिवार को जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बलजीत कौशिक के नेतृत्व में छात्रों के समर्थन में नीलम चौक पर सत्याग्रह किया गया, तत्पश्चात विजय मार्च नीलम चौक से लेकर बीके चौक तक निकाला गया। कांग्रेस कार्यकर्ता के हाथों में तिरंगे झण्डे व स्लोगन की तख्तियां थी। इस मौके पर विधायक रघुबीर सिंह तेवतिया, रोहित नागर सहित कांग्रेस जन मौजूद रहे। जिला कांग्रेस अध्यक्ष बलजीत कौशिक ने कहा कि दिल्ली के जंतर-मंतर पर लीक हुई नीट परीक्षा व परीक्षाओं में हुई धांधली को लेकर छात्र शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे थे। यह भी पढ़ें- दिल्ली प्रदर्शन : अब तक क्या क्या हुआ? इस बीच दिल्ली पुलिस ने निर्दोष छात्रों पर हुए ...