सिद्धार्थ, फरवरी 20 -- सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। प्रदेश विधानसभा घेराव के दौरान 17 फरवरी को कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर हुए लाठी चार्ज के विरोध में कांग्रेसियों ने जिला कार्यालय पर महात्मा गांधी का चित्र रख कर उसके सामने बैठकर विरोध जताया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार नाकामियों को छिपाने के लिए दमन पर उतर आई है। पार्टी कार्यालय पर धरना देते हुए कांग्रेसियों ने कहा कि सरकार को सच सुनना नहीं है। वह जनहित के मुद्दों को सुलझाने व सुनने की बजाए सिर्फ वोट की राजनीति कर रही है। 17 फरवरी को प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में शांतिपूर्ण प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं पर लाठी चार्ज किया गया यह लोकतंत्र के साथ खिलवाड़ है। सरकार की गलत नीतियों का कांग्रेस सड़क से सदन तक विरोध करती रहेगी। इस दौरान रियाज मनिहार, ओम प्रकाश दुबे, मुकेश चौबे, डॉ प्रमोद कुमार, र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.