उन्नाव, मई 20 -- बांगरमऊ, संवाददाता। राजधानी लखनऊ में बिना नोटिस चेंबर तोड़े जाने के विरोध में प्रदर्शन कर रहे वकीलों पर पुलिस से किए गए लाठीचार्ज के विरोध की आंच अब तहसील स्तर तक पहुंच गई है। घटना से आक्रोशित तहसील अधिवक्ता एसोसिएशन ने बुधवार को न्यायिक कार्यों का पूर्ण बहिष्कार करते हुए कामकाज ठप रखा। वकीलों ने पुलिस कार्रवाई को लोकतांत्रिक अधिकारों का दमन बताते हुए दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।तहसील परिसर में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए वकीलों ने कहा कि शांतिपूर्ण ढंग से विरोध प्रदर्शन कर रहे अधिवक्ताओं पर लाठीचार्ज किया जाना बेहद निंदनीय है। कहा कि वकील समाज हमेशा न्याय और संविधान की रक्षा के लिए संघर्ष करता रहा है। यह भी पढ़ें- लखनऊ में अधिवक्ताओं पर लाठीचार्ज के विरोध में वकीलों की हड़ताल लेकिन सरकार और पुलिस प्रशा...