नई दिल्ली, जुलाई 20 -- नीट पेपर लीक को लेकर केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करते हुए कई दिनों से जंतर-मंतर पर धरना दे रहे कॉकरोच जनता पार्टी के साथ सैकड़ों युवाओं ने सोमवार को संसद की ओर कूच किया। इस दौरान लाठीचार्ज कर उन्हें रोकने की कोशिश की गई। लाठीचार्ज की खबर लगते ही सपा प्रमुख अखिलेश यादव के कहने पर सपा सांसदों का दल लाठीचार्ज में घायल युवाओं से मिलने जंतर-मंतर पैदल ही कूच कर गया है। अखिलेश ने कहा कि जिन छात्रों को लाठी पड़ी है, उनसे हमारे युवा साथी मिलकर संदेश दें कि हम उनके साथ हैं। जंतर-मंतर पर कई दिनों से चल रहे आंदोलन को सपा पहले ही अपना खुला समर्थन देने का ऐलान कर चुकी है। सोमवार को लाठीचार्ज के बाद अखिलेश ने अपने सभी सांसदों को संसद से जंतर-मंतर की ओर भेज दिया। अखिलेश के आह्वान पर सांसद डिंपल यादव के नेतृत...