रुद्रपुर, जनवरी 4 -- रुद्रपुर। महानगर कांग्रेस अध्यक्ष ममता रानी ने अंकिता भंडारी हत्याकांड में सीबीआई जांच की मांग को लेकर हुए धरना-प्रदर्शन के दौरान पुलिस लाठीचार्ज की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि विधायक तिलकराज बेहड़ के नेतृत्व में हुए शांतिपूर्ण आंदोलन पर लाठीचार्ज धामी सरकार की तानाशाही सोच को दर्शाता है। रविवार को जारी बयान में उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस कार्रवाई में कांग्रेस पार्षद मोहन कुमार का हाथ फ्रैक्चर हो गया, जबकि कई महिला कार्यकर्ता भी घायल हुईं। उन्होंने इसे लोकतांत्रिक अधिकारों का उल्लंघन बताते हुए कहा कि सरकार जनता की आवाज दबाने का प्रयास कर रही है।उन्होंने कहा कि अंकिता भंडारी का परिवार पिछले तीन वर्षों से न्याय की गुहार लगा रहा है, लेकिन भाजपा सरकार गंभीर नहीं है। कांग्रेस कार्यकर्ता डरने वाले नहीं हैं और अंकिता...