लाठीचार्ज के विरोध में सपा का प्रदर्शन, प्रधानमंत्री का पुतला फूंका
प्रयागराज, जुलाई 22 -- समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को सिविल लाइंस स्थित सुभाष चौराहा पर विरोध-प्रदर्शन करते हुए प्रधानमंत्री का पुतला फूंका। पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन के दौरान दिल्ली में युवाओं पर लाठीचार्ज की निंदा करते हुए इसे लोकतांत्रिक अधिकारों का दमन बताया और दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे राजेश भारती ने कहा कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है और सरकार जनसमस्याओं से ध्यान हटाने के लिए विपक्ष की आवाज को दबाने का प्रयास कर रही है। सपा नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार विपक्ष की आवाज को कुचलने के लिए प्रशासनिक मशीनरी का दुरुपयोग कर रही है। यह भी पढ़ें- अखिलेश यादव को हिरासत में लिए जाने के विरोध में सपा का प्रदर्शन, देर रात तक चला धरना उन्होंने मांग की कि पू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.