बेगुसराय, मई 10 -- बेगूसराय। शहर में रविवार को भाकपा माले, आईसा और आरवाईए के संयुक्त बैनर तले टीआरई-4 अभ्यर्थियों पर पटना में हुए लाठीचार्ज के विरोध में प्रदर्शन किया गया। कार्यकर्ताओं ने कमलेश्वरी भवन से मार्च निकालकर समाहरणालय द्वार पर सभा की व मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का पुतला फूंका। नेताओं ने शिक्षक अभ्यर्थियों पर पुलिस कार्रवाई को लोकतंत्र की हत्या करार दिया। भाकपा माले जिला सचिव दिवाकर प्रसाद ने कहा कि नौकरी मांगने वाले युवाओं पर बर्बरतापूर्वक लाठीचार्ज कर सरकार ने अपनी दमनकारी मानसिकता दिखायी है। उन्होंने गिरफ्तार अभ्यर्थियों की रिहाई और मुकदमे वापस लेने की मांग की। मौके पर आरवाईए राज्य पार्षद रामकुमार तांती, चन्द्रदेव वर्मा, बैजू सिंह, नवल किशोर सिंह आदि थे। यह भी पढ़ें- छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में निकाला आक्रोश मार्च यह भी ...