हमीरपुर, जुलाई 25 -- हमीरपुर, संवाददाता। दिल्ली के जंतर-मंतर में प्रदर्शनकारियों पर हुए लाठीचार्ज व नीट पेपर लीक के विरोध में शनिवार को भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने डॉ.आंबेडकर पार्क में आम सभा कर प्रदर्शन किया। उधर, केंद्रीय शिक्षामंत्री के इस्तीफे की घोषणा होते ही सपाइयों ने जमकर जश्न मनाया। यह भी पढ़ें- मेरठ: सपा कार्यकर्ताओं का कमिश्नरी चौराहे पर प्रदर्शन, पुतले को लेकर पुलिस से नोकझोंकभीम आर्मी का प्रदर्शन आजाद समाज पार्टी भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष रामबाबू वर्मा के नेतृत्व में आंबेडकर पार्क में हुई आमसभा में नीट सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित पेपर लीक एवं अनियमितताओं से उत्पन्न निराशा के कारण अपना जीवन समाप्त करने वाले छात्रों को श्रद्धांजलि दी। बाद में राष्ट्रपति को भेजे गए ज्ञापन में आंदोलन से संबंधित परिस्थितियों में जान ग...