मुजफ्फरपुर, मई 14 -- मीनापुर। पटना में टीआरई-4 शिक्षक अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज, छात्र नेता दिलीप कुमार सहित गिरफ्तार आंदोलनकारियों की रिहाई को लेकर गुरुवार को प्रतिवाद मार्च निकाला गया। इससे पहले एआईडीएसओ के प्रखंड उपाध्यक्ष प्रिंस गौतम के नेतृत्व में प्रखंड कार्यालय से गंज बाजार चौक तक जुलूस निकाला गया। एआईडीएसओ के जिलाध्यक्ष शिव कुमार ने कहा कि पटना में छात्रों के जनवादी अधिकारों को जिस तरह कुचला गया और छात्र नेताओं को घसीटते हुए जेल भेजा गया, वह लोकतांत्रिक मूल्यों पर सीधा हमला है। प्रखंड अध्यक्ष सोनू मौर्य, गौतम कुमार, सुमित पटेल, सुधीर राजपूत, राजा कुमार, गौरव भारती, गोलू कुमार, सुमित कुमार, बबलू कुमार, मनोहर कुमार, चंद्रिका राय, अली अख्तर, अनिल कुमार, रणधीर यादव आदि थे। यह भी पढ़ें- शिक्षक अभ्यर्थियों पर बर्बर लाठीचार्ज और पेपर लीक ...