लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेसियों ने कैंडिल मार्च निकाला
चित्रकूट, जुलाई 25 -- चित्रकूट। कांग्रेस जिलाध्यक्ष कुशल सिंह पटेल के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओ ने दिल्ली में छात्रों के आंदोलन में लाठीचार्ज व पेपर लीक के विरोध में कैंडिल मार्च निकाला। कचहरी पार्क से धनुष चौराहा होते हुए पटेल तिराहा में इसका समापन किया गया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि जंतर-मंतर में शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर रहे नौजवान छात्रों के ऊपर सरकार के इशारे पर पुलिस ने लाठियां बरसाईं है। उनके ऊपर मुकदमे दर्ज किए। इस दौरान रंजना बरातीलाल पांडेय, कामता द्विवेदी, राजेश सिंह, राबेंद्र सिंह पटेल, शिवगुलाम वर्मा, अनिल गुप्ता, श्रेया पांडेय, सुनीता, राकेश वर्मा, चुनवाद, प्रशांत गुप्ता, नरवेश सचान आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- छात्रों पर बल प्रयोग के विरोध में कांग्रेस का मार्च यह भी पढ़ें- कांग्रसियों ने निकाला कैंडिल मार्च यह भी पढ़े...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.