रांची, अगस्त 10 -- रांची, विशेष संवाददाता। जेपीएससी और जेएसएससी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के विरोध में आंदोलनरत विद्यार्थियों पर सोमवार को पुलिस कार्रवाई की अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने कड़ी निंदा की। कहा कि विद्यार्थियों के शांतिपूर्ण विधानसभा मार्च के दौरान वाटर कैनन के प्रयोग, लाठीचार्ज और बड़ी संख्या में विद्यार्थियों की गिरफ्तारी निंदनीय कार्रवाई है। संगठन ने आरोप लगाया कि कार्रवाई के दौरान मीडिया कर्मियों के साथ भी बलप्रयोग और गिरफ्तारी की घटनाएं हुईं। प्रदेश मंत्री प्रकाश टुटी ने कहा कि विद्यार्थियों की आवाज को पुलिसिया बल से दबाया नहीं जा सकता। उन्होंने बताया कि बलप्रयोग के विरोध में 11 अगस्त को अभाविप के नेतृत्व में विधानसभा घेराव किया जाएगा। यह भी पढ़ें- रांची में छात्रों पर लाठीचार्ज और आंसू गैस के गोले, पुलिस...