जौनपुर, जुलाई 22 -- मड़ियाहूं, हिन्दुस्तान संवाद। नीट-यूजी सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक मामले में दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रदर्शन पर पुलिस ने किया की तरफ हुए, लाठीचार्ज के विरोध में मंगलवार को मड़ियाहूं तहसील बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन किया। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष घनश्याम मिश्रा एवं महामंत्री अशोक यादव के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने दिल्ली पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए न्यायिक कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया। साथ ही केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग उठाई। मंगलवार को तहसील परिसर में एकत्र हुए अधिवक्ताओं ने छात्रों के समर्थन में नारे लगाए और दोषी पुलिसकर्मियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की मांग की। यह भी पढ़ें- जंतर मंतर लाइव:मजबूत हौंसलों के साथ फिर जंतर मंतर...