नई दिल्ली, जुलाई 21 -- जंतर-मंतर पर सोमवार को युवाओं पर हुए लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले और बर्बरता से पिटाई से आक्रोशित आजाद समाज पार्टी के सांसद और भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद रात से ही संसद परिसर में धरने पर बैठ गए हैं। चंद्रशेखर ने पुलिस कार्रवाई की तुलना जलियांवाला बाग कांड से कर दी। कहा कि उस कांड को तो हम लोगों ने नहीं देखा लेकिन जंतर मंतर पर जो कुछ देखा है, उसने जलियांवाला बाग की याद जरूर ताजा कर दी है। भारी बारिश के बीच चंद्रशेखर आजाद अकेले ही धरना दे रहे हैं। नीट परीक्षा में धांधली का आरोप लगाते हुए कैबिनेट मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांग रहे कॉकरोच जनता पार्टी के जंतर-मंतर पर चल रहे आंदोलन में भी चंद्रशेखर सोमवार को गए थे। जंतर-मंतर से सोमवार को संसद मार्च का आयोजन किया गया था। इसी दौरान पुलिस ने आंदोलनकारियों पर ...