आगरा, जुलाई 22 -- पश्चिमी उत्तर प्रदेश को पृथक राज्य का दर्जा दिलाए जाने की मांग को लेकर पश्चिमी उप्र राज्य निर्माण जनमंच केंद्र सरकार को घेरने की तैयारी में है। इसके लिए 24 जुलाई से दिल्ली कूच की रणनीति बुधवार को बैठक में तय की गई। जिसमें दिल्ली में आंदोलन कर रहे छात्रों पर किए लाठीचार्ज की निंदा की। साथ ही छात्रों और किसानों के आंदोलन को पूर्ण समर्थन दिया। जनमंच मांगों को लेकर गुरुवार को पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा स्थल दीवानी चौराहे पर धरना-प्रदर्शन करेगा। बैठक में वरिष्ठ अधिवक्ता दुर्गविजय सिंह भैया, चौ. हरदयाल सिंह, चौ. अजय सिंह, उदयवीर सिंह, वीरेंद्र फौजदार, अधर शर्मा, सतेंद्र कुमार यादव थे। यह भी पढ़ें- लाठीचार्ज के विरोध में 'आप' का प्रदर्शन यह भी पढ़ें- दिल्ली में प्रदर्शनकारियों पर लाठी चार्ज के विरोध ...