लाठीचार्ज किसान-छात्र एकता पर हमला : किसान सभा
रांची, अगस्त 10 -- रातू, प्रतिनिधि। अखिल भारतीय किसान सभा झारखंड ने रांची में सोमवार को छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की कड़ी निंदा की है। किसान सभा के संयोजक भंते जैनेन्द्र तथागत ने कहा कि रोजगार और जेपीएससी-जेएसएससी में पारदर्शिता की मांग कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज करना सरकार की जनविरोधी सोच को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि खेत-खलिहान और विश्वविद्यालय की लड़ाई एक है और किसान सभा छात्रों के साथ खड़ी है। भंते जैनेन्द्र तथागत ने भाजपा पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि जंतर-मंतर पर प्रदर्शन और सीबीआई के नाम पर आंदोलन को भटकाने का प्रयास किया जा रहा है। किसान सभा ने लाठीचार्ज की न्यायिक जांच, गिरफ्तार छात्रों की रिहाई, छह महीने में एक लाख पदों पर नियुक्ति और पेपर लीक की जांच के लिए टास्क फोर्स गठित करने की मांग की। यह भी पढ़ें- आदिवासी छात्रसंघ ने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.