देहरादून, जुलाई 23 -- श्रीनगर। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिल्ली में युवाओं पर हुए लाठी चार्ज और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को हिरासत में लिए जाने के विरोध में गुरुवार को गोला पार्क में केंद्र सरकार का पुतला दहन किया। कांग्रेस वक्ताओं ने कहा कि लगातार देश में पेपर लीक के मामले सामने आये हैं, छात्र आत्महत्या कर रहे हैं, बावजूद सरकार युवाओं के भविष्य की जिम्मेदारी लेने के बजाय उन पर लाठीचार्ज कर रही है। कहा कि सरकार के खिलाफ जब विपक्ष की भूमिका में राहुल गांधी ने विरोध दर्ज किया तो उन्हें ही हिरासत में लिया गया जो कि दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। प्रदर्शनकारियों ने शिक्षा मंत्री से इस्तीफा देने की मांग की। यह भी पढ़ें- दिल्ली धरने के बाद देशभर में सियासी टकराव इस मौके पर नगर कांग्रेस अध्यक्ष सूरज घिल्डियाल, पीसीसी सदस्य वीरेंद्र नेगी, लाल सिंह नेगी...