रामपुर, जनवरी 4 -- रामपुर। शहजादनगर थाना क्षेत्र के निपनिया गांव निवासी हिमांशु गंगवार अपने खेत से वापस घर जा रहा था। उसके साथ चाचा का बेटा भी था। रास्ते में गांव के ही लोगों ने उसे रोक लिया और मारपीट करने लगे। विरोध करने पर लाठी-डंडे से हमला कर दिया। जिसमें दोनों घायल हो गए।शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। अब पुलिस ने इस मामले में रामपाल राठौर, रूपचंद राठौर, दयाराम राठौर, ओमप्रकाश राठौर और अर्जुन राठौर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.