रुडकी, जुलाई 24 -- झबरेड़ा। पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज लाठरदेवा हुण में 84 उत्तराखंड बटालियन एनसीसी, रुड़की के तत्वावधान में जूनियर डिवीजन एनसीसी भर्ती का आयोजन किया गया। कर्नल जगदीश अलमिया और सीनियर ट्रेनिंग को-ऑर्डिनेटर रवि कपूर के निर्देशन में सहयोगी एनसीसी अधिकारी सेकंड ऑफिसर सुशील कुमार ने भर्ती प्रक्रिया संपन्न कराई। सूबेदार सुनील सिंह और हवलदार सुबोध कुमार ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। भर्ती में करीब 150 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इस अवसर पर प्रभारी प्रधानाचार्य एस.के. राठौर सहित विद्यालय के शिक्षक एवं कर्मचारी मौजूद रहे। अंत में प्रधानाचार्य एस.के. राठौर ने सभी सहयोगियों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया। यह भी पढ़ें- Roorki News: एनसीसी बच्चों में एकता, अनुशासन और भाईचारे की भावना विकसित करती है

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...