शाहजहांपुर, मार्च 3 -- होली पर निकलने वाले परंपरागत 'लाट साहब' जुलूस को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस लाइन में उच्च स्तरीय ब्रीफिंग बैठक आयोजित की गई। बैठक में सुरक्षा, यातायात और कानून-व्यवस्था को लेकर विस्तृत रणनीति पर चर्चा की गई और ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल को शालीनता, धैर्य और सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए। एसपी राजेश द्विवेदी ने रिजर्व पुलिस लाइन में आयोजित बैठक में जुलूस मार्ग की बिंदुवार समीक्षा की। सेक्टर और जोन निर्धारण, पिकेट ड्यूटी, मोबाइल पार्टी, क्यूआरटी तैनाती तथा संवेदनशील व अतिसंवेदनशील स्थलों पर विशेष प्रबंधों को अंतिम रूप दिया गया। ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से निगरानी, खुफिया तंत्र की सक्रियता तथा पर्याप्त पुलिस बल और मजिस्ट्रेट की तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...