शाहजहांपुर, फरवरी 11 -- होली पर निकलने वाले बड़े लाट साहब के जुलूस को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया है। डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह, नगर आयुक्त डॉ. विपिन कुमार मिश्रा, एसपी राजेश द्विवेदी व एडीएम अरविंद कुमार समेत अन्य अधिकारियों ने चौक क्षेत्र में जुलूस मार्ग का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डीएम ने मार्ग पर लटके और ढीले विद्युत तारों को तत्काल दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। साथ ही ट्रांसफार्मरों को सुरक्षित तरीके से ढकने, जुलूस मार्ग में अवरोध बनने वाली अस्थायी और स्थायी बाधाओं को हटाने तथा सड़क पर मौजूद गड्ढों को भरवाने के निर्देश संबंधित विभागों को दिए। डीएम ने संवेदनशील स्थलों पर पर्याप्त बैरिकेडिंग कराने, वैकल्पिक मार्गों की व्यवस्था सुनिश्चित करने और यातायात प्रबंधन को दुरुस्त रखने के निर्देश भी दिए। जुलूस के दौरान किसी भी तरह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.