लाटूश रोड पर तारों का मकड़जाल हटाया गया
लखनऊ, जून 28 -- लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। लेसा ने रविवार को अमीनाबाद उपकेंद्र के अंतर्गत लाटूश रोड और पीली मस्जिद क्षेत्र में बिजली के खंभों पर लटके अवैध इंटरनेट के तारों को हटाने का अभियान चलाया। इसका उद्देश्य शॉर्ट सर्किट से लगने वाली आग की घटनाओं को रोकना और क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति को पूरी तरह सुरक्षित और सुचारू बनाना है। अधिशासी अभियंता धर्मेंद्र सक्सेना ने बताया कि संबंधित इंटरनेट कंपनियों को इन लटकते तारों को हटाने के लिए कई बार नोटिस जारी किए गए थे, लेकिन उनकी तरफ से कोई सुनवाई या कार्रवाई नहीं की गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.