समस्तीपुर, मई 22 -- सरायरंजन। प्रखंड क्षेत्र के लाटबसेपुरा पंचायत को सुपर विलेज बनाए जाने की संभावित प्रस्ताव मंजूरी से पंचायत के लोगों में खुशी देखी जा रही है। यह भी पढ़ें- ध्रुवगामा गांव को सुपर विलेज बनाने के प्रस्ताव से लोगों में हर्षसुपर विलेज बनने की प्रक्रिया क्षेत्र के लोगों ने बताया की पंचायत को सुपर विलेज बनाने के लिए इस पंचायत को चुनने का प्रस्ताव पारित कर भेजा गया है। प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के तहत मुफ्त में बिजली और अन्य महत्वाकांक्षी योजना चलाई जाएगी, जिससे पंचायत के लोगों को कई प्रकार की सुविधा मिलेगी। लोगों ने यह भी बताया की सुपर विलेज गांव बनने के बाद पंचायत के गांवों के सभी स्कूलों का भी कायाकल्प होगा।स्थानीय लोगों की प्रतिक्रिया पंचायत के रंजीत पटेल, संतोष राम, सद्दाम हुसैन, राजीव दास, लालबहादुर प्रसाद सिंह, कमल नार...