हापुड़, अगस्त 17 -- रेलवे के बहुचर्चित डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर में सोमवार को नई उपलब्धि जुड़ गई है। हाफिजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम हृदयपुर में स्थित सुशीला वेंक्टेश्वर लाजिस्टिक पार्क में महेंद्रा मोटर कंपनी की कारों को लेकर एक मालगाड़ी पहुंच गई है। सौ गाड़ियों को लाजिस्टिक पार्क के 300 किलोमीटर के दायरे में भेजा जाएगा। अब लाजिस्टिक पार्क में निरंतर गाड़ियों को लाया जाएगा। कोलकाता से लेकर सहारनपुर तक रेलवे की ओर से मालगाड़ियों के सफल संचालन के लिए डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर का निर्माण किया गया है। करीब 12 एकड़ में फैले इस पार्क को सुशीला वेंकेटेश्वरा इंटीग्रेटिड लाजिस्टिक पार्क फर्म को संचालन के लिए दिया गया है। इस कॉरिडोर पर हाफिजपुर थाना क्षेत्र के गांव हृदयपुर में सुशीला वेंकटेश्वर लाजिस्टिक पार्क का गति शक्ति के नाम से लाजिस्टिक पार्क का...