भागलपुर, मार्च 11 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। शहर के ऐतिहासिक लाजपत पार्क के अस्तित्व को बचाने और इसे सुंदर बनाने के लिए लाजपत पार्क बचाओ सेवा संघर्ष समिति ने कमर कस ली है। पार्क के उन्नयन और सौंदर्यीकरण की दिशा में समिति और योग संस्थान के सदस्यों ने मिलकर कार्य की शुरुआत कर दी है। बता दें कि दो दिन पूर्व ही नगर विधायक रोहित पांडेय ने लाजपत पार्क का निरीक्षण किया था। सोमवार को डीएफओ से मिले थे। जहां लाजपत पार्क में कई तरह की सुविधाओं को मुहैया कराने को लेकर विचार-विमर्श किया था। समिति के संयोजक कमल जायसवाल, संजय सिंह और कुंदन सिंह ने बताया कि पार्क के मुख्य वॉकिंग ट्रैक की टाइल्स जगह-जगह से टूट गई थी, जिससे सुबह टहलने आने वाले कई लोगों के पैरों में मोच आने की शिकायतें मिल रही थीं। इसे देखते हुए टाइल्स को बदलने और का कार्य शुरू कर दिया गया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.