लखनऊ, मार्च 27 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता।व्यावसायिक गैस सिलेंडर की लगातार बनी हुई किल्लत से स्ट्रीट वेंडरों के सामने सबसे ज्यादा समस्या खड़ी हो रही है। अपना व्यवसाय चलाने के लिए कुछ तो ब्लैक में गैस सिलेंडर लेने को मजूबर हैं। जिन्हें गैस नहीं मिल पा रही है वह भट्ठी और चूल्हे पर लकड़ी के भरोसे अपना व्यवसाय चलाने को मजबूर हैं, जिससे उनकी लागत बढ़ गई है। ऐसे में मजबूरी में उन्होंने खाद्य सामग्री के दाम बढ़ा दिए। कई स्ट्रीट वेंडरों ने तो अपनी दुकान अब बंद कर दी है।नावेल्टी सिनेमा के पास फुटपाथ पर ठेले पर नाश्ता और भोजनालय चला रहे अरुण भट्ठी और चूल्हे पर लकड़ी के सहारे अपना छोटा सा होटल चला रहे हैं। बताया कि 15 दिन से गैस न मिलने के कारण बीच में कुछ दिन दुकान बंद रखी थी। लेकिन, गैस मिलने के आसार नजर न आने पर फिर से भट्ठी और चूल्हे के सहारे दुक...