गोपालगंज, अप्रैल 13 -- गोपालगंज, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। पिछले वर्ष किसानों को मक्का की खेती में प्रति एकड़ लगभग 31,440 रुपए खर्च हुए। जबकि उत्पादित मक्के की बिक्री 37,424 रुपए की हुई। ऐसे में किसानों को प्रति एकड़ 5,984 रुपए का लाभ हुआ। यह आय मेहनत और लागत की तुलना में कम है। जिले में पिछले तीन वर्षों में जिले के किसानों का रुझान तेजी से मक्का की खेती की ओर बढ़ा है। वर्ष 2023-24 में जहां 8,700 हेक्टेयर में मक्का की खेती हुई थी। 2024-25 में यह रकबा बढ़कर 10,450 हेक्टेयर हो गया। इस वर्ष रबी सीजन में 10,704 हेक्टेयर में मक्का की बुआई की गई है। यह भी पढ़ें- लाभ की खेती मक्का को घोड़पड़ास और जंगली सुअर का खतरा जिले के किसान पारंपरिक फसलों की तुलना में मक्का को अधिक लाभकारी मानकर इसकी खेती की ओर रूख कर रहे हैं। किसान रामेश्वर राय ने बताया कि अच...