पाकुड़, अप्रैल 30 -- पाकुड़िया, एक संवाददाता। प्रखंड अंतर्गत प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचल अधिकारी सोमनाथ बनर्जी के निर्देशानुसार विभिन्न पंचायतों में चार दिवसीय विशेष राजस्व शिविर का आयोजन किया जा रहा है। ग्रामीणों को उनके नजदीक ही राजस्व संबंधी सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आयोजित शिविर के दूसरे दिन बुधवार को काफी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर जाति, आय, निवास प्रमाण पत्र, दाखिल-खारिज व जमाबंदी सुधार सहित विभिन्न कार्यों के लिए आवेदन जमा किए। प्राप्त आवेदनों में से 12 जाति, 12 निवास तथा 1 आय प्रमाण पत्र का निष्पादन मौके पर ही किया गया। इससे लोगों को त्वरित राहत मिली और प्रशासन के प्रति विश्वास भी बढ़ा। यह भी पढ़ें- तीन दिवसीय जनगणना प्रशिक्षण का हुआ समापन इस अवसर पर पंचायत मुखिया विमला बास्की, राजस्व उपनिरीक्षक एलियास हांसदा, वार...