चंदौली, जून 6 -- चंदौली। जिला और पुलिस प्रशासन के लाख प्रयास के बाद भी सर्विस रोड के किनारे से स्थित नालियों पर किए गए अतिक्रमण मुक्त नहीं हो पा रहा है। आलम यह है कि आएदिन जाम की स्थित उत्पन्न हो जा रही है। इसके चलते राहगीरों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नगरवासियों का कहना है कि नगर पंचायत की तरफ से बीते दिनों अतिक्रमण हटाने के लिए पटरी दुकानदारों को नोटिस जारी किया गया था। लेकिन यह कागजों में ही सिमट कर रह गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...