श्रावस्ती, अक्टूबर 26 -- यूपी के श्रावस्ती से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां सांप पकड़कर सुरक्षित स्थान पर छोड़ने वाले एक स्नेक मास्टर को बीते शनिवार को जहरीले कोबरा ने डस लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन आनन-फानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इकौना लेकर पहुंचे। जहां उसकी हालत गंभीर है। वहीं, ये मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया है। इकौना थाना क्षेत्र के सेमगढ़ा गांव के पासी पुरवा के रहने वाले जोगी राम शनिवार को भिनगा कोतवाली क्षेत्र के सेमरी चौराहे के पास सांप पकड़ने गए थे। सांप पकड़ने के बाद वह उसे सुरक्षित स्थान पर छोड़ने के लिए नदी के बांध की ओर ले गए थे। त जहरीले कोबरा सांप को छोड़ते समय उन्हें डस लिया। सांप के काटने के बाद उनकी हालत बिगड़ने लगी। आसपास मौजूद लोगों की मदद से उन्हें निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इक...