मुजफ्फर नगर, मार्च 12 -- मीरापुर। कस्बे के महाभारत कालीन विश्व विख्यात श्री शीतला माता (बबरेवाली) मंदिर में लगने वाले मेले के तीसरे दिन शीतला अष्टमी को एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं की भीड़ ने माता के दर्शन कर प्रसाद चढ़ाया। श्रद्धालुओं ने अपने परिवारों के साथ मंदिर पहुंचकर मेले का आनन्द लिया और मनौती मांगी। विश्व विख्यात श्री शीतला माता मंदिर में शीतला अष्टमी के अवसर पर मेले के तीसरे दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ मंदिर पहुंची और माता के दर्शन कर प्रसाद चढ़ाया। बुधवार को भी सुबह करीब चार बजे से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग गई थी। लोग भारी संख्या में भैंसा-बुग्गी, ट्रैक्टर-ट्राली, बस, ट्रक व कार आदि वाहनों में सवार होकर मंदिर पहुंचे तथा माता रानी के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। मेले में पहुंचे नव दंपत्ति जोड़ों ने मन्दिर में माथा...