पुरी, जुलाई 16 -- Jagannath Puri Rath Yatra: ओडिशा के विश्व प्रसिद्ध श्री जगन्नाथ जी की आज रथ यात्रा निकली। हजारों सुरक्षाकर्मियों और महीने की तैयारी के बाद भी आलम यह रहा कि एक श्रद्धालु की मौत हो गई, जबकि कई दर्जनों लोग अस्पताल पहुंच गए। हालांकि, सुरक्षा कर्मियों ने तुरंत ही राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया, जिसकी वजह से कोई अप्रिय घटना नहीं घटी। अधिकारियों ने बताया कि ज्यादातर लोगों को भीड़ में दबने के कारण सांस लेने में समस्या हुई है। घायलों को तुरंत ही अस्पताल ले जाया गया है, जहां पर उन्हें मेडीकल सहायता दी जा रही है। तमाम व्यवस्थाओं के बाद भी श्रद्धालु की मौत ने एक बार फिर से सवाल उठा दिए हैं कि आखिर ऐसा क्यों होता है? आखिर क्यों भगवान जगन्नाथ की यात्रा को पूरी तरह से दुर्घटना से मुक्त नहीं बनाया जा सकता? इसका जवाब यात्रा के तरीके और ...