कुशीनगर, जून 17 -- कुशीनगर, मिथिलेश द्विवेदी। फाजिलनगर नगर पंचायत द्वारा चार वर्ष पूर्व फल विक्रेताओं को एक स्थान पर व्यवस्थित करने और सड़क किनारे लगने वाली दुकानों से होने वाली अव्यवस्था को दूर करने के लिए लाखों रुपये की लागत से बनाई गई फल मंडी अब पार्किंग स्थल बनकर रह गई है, जबकि अधिकांश फल विक्रेता सर्विस लेन के किनारे ही अपनी दुकानें सजा रहे हैं। इससे आवागमन प्रभावित हो रहा है और राहगीरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।फाजिलनगंर नगर पंचायत द्वारा करीब चार वर्ष पहले फल विक्रेताओं के लिए अलग से फल मंडी का निर्माण कराया था। शुरुआत में सभी फल विक्रेताओं ने वहां अपनी दुकानें लगानी शुरू कर दी थीं, जिससे सड़क किनारे लगने वाले ठेले हट गए थे और यातायात व्यवस्था भी सुचारु हो गई थी। यह भी पढ़ें- सब्जी विक्रेताओं के लिए आधुनिक सुविधा...