जहानाबाद, जनवरी 22 -- जहानाबाद, निज प्रतिनिधि। शहर का एक मुख्य बाजार शिवाजी पथ में संचालित गोकुल नामक एक होटल में गुरुवार को व्यापारियों के एक दल ने वहां पहुंचकर हंगामा किया। व्यापारियों का कहना था कि उनके द्वारा दिये गए सामानों के मद में लाखों रुपए बकाया है लेकिन होटल संचालक के द्वारा उसका भुगतान नहीं किया जा रहा है। लंबा समय बीत जाने के बाद जब व्यापारियों का सब्र टूट गया तो गुरुवार को एकजुट होकर बकायेदार व्यापारी उक्त होटल में आ धमके और शोर - शराबा किया। लोग अपने-अपने बकाया रुपये का भुगतान करने की मांग कर रहे थे। शोर - शराबा व हंगामा से होटल में कुछ देर के लिए अफरा - तफरी बच गई। शिवाजी पथ पर भी लोगों का मजमा लग गया। एक चीनी विक्रेता का कहना था कि उन्होंने उनके होटल में दो लाख 36 हजार से अधिक रुपए की चीनी की आपूर्ति की। उसका भुगतान नहीं ...