लाखों रुपये की ड्रग समेत दो आरोपी दबोचे
नई दिल्ली, मार्च 28 -- नई दिल्ली, कार्यालय संवाददाता। दक्षिण-पूर्वी जिले की एंटी-नारकोटिक्स स्क्वॉड ने संगठित ड्रग सिंडिकेट का भंडाफोड़ कर दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 99.25 ग्राम मेफेड्रोन बरामद हुआ, जिसकी कीमत करीब 10 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कार्तिक मिश्रा और विशाल के रूप में हुई है। जांच में सामने आया कि कार्तिक कालकाजी स्थित 'ईगल आई कैफे' की आड़ में ड्रग सप्लाई का नेटवर्क चला रहा था, जबकि विशाल कैरियर का काम करता था। गुप्त सूचना पर 27 मार्च को तैमूर नगर में जाल बिछाकर दोनों को पकड़ा गया। वाहन रोकने पर आरोपी भागने लगे, लेकिन पीछा कर उन्हें दबोच लिया गया। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.