इटावा औरैया, मई 18 -- इटावा। शासन और पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर चलाए जा रहे ऑपरेशन दहन अभियान के तहत पुलिस ने विभिन्न थानों में एनडीपीएस एक्ट के मामलों में बरामद लाखों रुपये कीमत के मादक पदार्थों का निस्तारण कराया। जिला स्तरीय ड्रग डिस्पोजल कमेटी की निगरानी में कुल 5774.822 किलोग्राम नशीले पदार्थ नष्ट किए गए। अभियान के तहत जनपद के अलग-अलग थानों में दर्ज 206 मामलों से संबंधित मादक पदार्थों को चिन्हित कर नियमानुसार डिस्पोजल की कार्रवाई की गई। नष्ट किए गए मादक पदार्थों में 306.842 किलोग्राम गांजा, 32.399 किलोग्राम चरस, 0.194 किलोग्राम अफीम, 0.477 किलोग्राम स्मैक और हेरोइन व 5415.8 किलोग्राम अवैध डोडा शामिल रहा। इसके अलावा अन्य मादक पदार्थ भी नष्ट किए गए। मादक पदार्थों को कानपुर देहात स्थित अधिकृत इंसीनेरेटर प्लांट में नष्ट कराया गया। पूरी ...