अयोध्या, अप्रैल 29 -- तारुन, संवाददाता। सीएचसी तारुन पर दांत के पीड़ित मरीजों के इलाज के लिये आई लाखो रुपये की मशीन महज दिखावा बनकर रह गई है। सरकार गांव के लोगो को अच्छी चिकित्सा सुविधा मुहैया कराने के उद्देश्य से ग्रामीण क्षेत्र के अस्पतालों पर बेहतर चिकित्सा उपकरणों की आपूर्ति कर लगवा रही है। जिससे गांव के गरीब लोगों को इलाज के लिये भागदौड़ न लगानी पड़े और उनका आर्थिक शोषण न हो।इसी को देखते हुए तारुन अस्पताल पर महीनों पहले दांत के रोगियों के इलाज के लिये लाखो रुपये की दन्त मशीन आई। कुछ दिनों तक वह स्टोर की शोभा बढ़ा रही थी। हालांकि काफी जद्दोजहद के बाद मशीन को एक अस्पताल के एक कमरे में सेट कर दिया गया। परन्तु उसकी सेटिंग सही नही हुई है। मशीन को ढक कर रखा गया है, जबकि दन्त चिकित्सक डॉ.राहुल गोटे तैनात है। अधीक्षक डॉ. अंशुमान गुप्ता ने बताया ...