मोतिहारी, जनवरी 29 -- चकिया। पिपरा एन एच किनारे स्थित महावीर हॉस्पिटल एंड ट्रामा सेंटर में बुधवार के दिन स्वास्थ्य विभाग की टीम के द्वारा छापेमारी कर जांच की गयी। औषधि निरीक्षकों द्वारा दवा दुकान का जांच किया गया तथा दुकान से लाखों रुपए मूल्य की नारकोटिक दवाईयों को जब्त किया गया। जिला प्रशासन और ड्रग विभाग के टीम ने छापेमारी की। छापेमारी के दौरान अस्पताल में डॉ सन्तोष कुमार, डॉ रूबी कुमारी, डॉ चंदन कुमार के बैठने और इलाज करने की पुष्टि हुई है। फंगस लगे हुए दवाईयों का भी सैंपल जब्त किया गया। ड्रग इंस्पेक्टर दयानंद प्रसाद ने बताया कि राज औषधि नियंत्रक बिहार पटना के पत्र के आलोक में सहायक ऑक्सी नियंत्रक पूर्वी चंपारण के द्वारा टीम का गठन किया गया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...