बेगुसराय, जून 14 -- दावंदपुर, निज संवाददाता। लाखों रुपए खर्च किए जाने के बाद भी खोदावंदपुर प्रखंड के कई पोखरों की हालत नहीं सुधरी। न तो सही तरीके से पोखरों की उड़ाही करवाई गई और न उसका सौंदर्यीकरण का कार्य ही हुआ। खोदावंदपुर के कई पोखरों की हालत पूर्ववत है। मिली जानकारी के अनुसार केंद्र सरकार की महत्वपूर्ण अमृत सरोवर योजना का हाल खोदावंदपुर प्रखंड में बदहाल है। यहां सात पोखरों को चिह्नित कर उसे अमृत सरोवर बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया। यह भी पढ़ें- लाखों रुपए खर्च करने के बाद भी नहीं सुधरी पोखरों की हालत क्या हैं पोखरों का जैसा है हाल इस योजना के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2022-23 में बरियारपुर पूर्वी पंचायत के योगीडीह गांव के सरकारी पोखर को अमृत सरोवर बनाने के लिए 8 लाख 62 हजार 630 रुपये की राशि खर्च की गई। इस प्रककलित राशि से पोखर का निर...