लाखों रुपए के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण चोरी
नोएडा, मई 17 -- नोएडा। सेक्टर-20 थानाक्षेत्र में एक निजी कंपनी के कंट्रोल सेंटर से लाखों रुपये के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण चोरी हो गई। एफकॉन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक कंपनी शहर में आईटीएमएस सिस्टम के तहत सीसीटीवी कैमरों का संचालन करती है। 22 अप्रैल की रात करीब 10 बजे सेक्टर-31-25 चौराहे स्थित साइट से अज्ञात चोर आरएसयू में लगे उपकरण चोरी कर ले गए। चोरी हुए सामान में नेटवर्क स्विच, ओएफसी एसएफपी मॉड्यूल, यूपीएस, पीए एम्प्लीफायर, ईसीबी और बैटरी समेत अन्य उपकरण शामिल हैं। कंपनी के फील्ड सुपरवाइजर सुभाष चंद की शिकायत पर सेक्टर-20 थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.