हाजीपुर, मई 10 -- हाजीपुर। नगर संवाददाता सदर थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 07 सुभई दक्षिण टोला में बीते रात चोरों ने घर का ताला तोड़कर कमरा में घुसा और गोदरेज तोड़कर करीब 20 लाख रुपए के जेवर और नकदी चोरी कर फरार हो गया। चोरी की सूचना और पड़ोसी ने मकान मालिक दी। सूचना मिलने के बाद मकान मालिक पहुंचे और घटना की सूचना डायल 112 की पुलिस और सदर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार को दी।

घटना की जानकारी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल में जुटी है। बताया गया कि मकान मालिक अपने परिवार के साथ ससुराल में शादी समारोह में गए हुए थे। इसी दौरान चोरों ने घटना को अंजाम दिया। इस संबंध में पीड़ित गणेश राय के पुत्र अजय कुमार ने थाने में अज्ञात चोरों के विरुद्ध लिखित आवेदन दिया है। आवेदन में बताया कि बीते शनिवार को शाम करीब 4 बजे वे पत्नी के साथ ससुराल धमौल...