लाखों रुपए की लागत से दो भवनों का होगा जीर्णोद्धार
धनबाद, मई 24 -- धनबाद। जिला परिषद की ओर से अल्पकालीन ई-निविदा सूचना जारी की गई है। जिला परिषद निरीक्षण भवन और डीपीआरसी भवन के जीर्णोद्धार कार्य के लिए निविदा आमंत्रित की गई है। निरीक्षण भवन के जीर्णोद्धार कार्य की प्राक्कलित राशि 89.40 लाख रुपये जबकि डीपीआरसी भवन के लिए 72.73 लाख रुपये निर्धारित है। दोनों कार्यों की समयावधि छह माह तय की गई है। निविदा प्रकाशन की तिथि 25 मई रखी गई है। ई-टेंडर जमा करने की अंतिम तिथि 4 जून है। निविदा 6 जून को खोली जाएगी। यह भी पढ़ें- जिले के जर्जर स्कूल भवन किए जाएंगे ध्वस्त, 25 मई तक मांगी गई सूची
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.