सिमडेगा, मार्च 14 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। झारखंड और छत्तीसगढ़ में आर्मी जवानों की पत्नियों से मकान बनवाने का झांसा देकर लाखों रुपए की ठगी करने वाले एक ठग को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। शनिवार को एसडीपीओ बैजू उरांव ने प्रेस वार्ता में जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी गुमला केसीपारा निवासी अर्जुन गोप स्वयं को मलिकार्जुन ट्रेडिंग एंड सर्विस कंपनी का मालिक बताकर लोगों को अपने झांसे में लेता था। आरोपी विशेष रूप से आर्मी जवानों की पत्नियों से संपर्क कर उन्हें सस्ते दर पर मकान बनवाने का लालच देता था। एसडीपीओ ने बताया कि आरोपी अर्जुन गोप 11 लाख रुपए में चार कमरों का पक्का मकान बनाकर देने का दावा करता था। एसडीपीओ ने बताया कि आरोपी ने तीन महिलाओं को अपने झांसे में लेकर उनसे कुल 26 लाख रुपए की ठगी कर फरार हो गया था। जिसमें आनंदी खेस से 11 ला...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.