गंगापार, मई 8 -- गांवों में जल संरक्षण, भूजल स्तर सुधार और तालाबों के सौंदर्यीकरण को लेकर शुरू की गई अमृत सरोवर योजना करछना क्षेत्र में दम तोड़ती नजर आ रही है। लाखों रुपये खर्च कर बनाए गए कई अमृत सरोवर आज भी पानी के लिए तरस रहे हैं। शासन और विभाग की ओर से तालाबों में स्थायी जल संरक्षण और पानी भराव के निर्देश दिए गए थे, लेकिन जमीनी हकीकत इससे बिल्कुल अलग दिखाई दे रही है। यह भी पढ़ें- अमृत सरोवर का हाल बेहाल, पानी हो गया जहरीलातालाबों की स्थिति कई गांवों में तालाब सूखे पड़े हैं और उनमें घास-फूस उग आई है। तहसील करछना के झीरी लच्छीपुर, भरहा, मुंगारी, करेहा, कौवा, अंतहिया, देवरी कला,गौरा, कुलमई ,लखरावां समेत कई गांवों में अमृत सरोवर तैयार किए गए हैं। इनमें कुछ तालाबों में पानी जरूर भरा गया, लेकिन अधिकांश तालाब आज भी बदहाल स्थिति में हैं। करेहा...