मधेपुरा, जून 10 -- मुरलीगंज, निज प्रतिनिध नगर पंचायत क्षेत्र में आमलोगों की सुविधा के लिए बनाए गए सार्वजनिक शौचालय बदहाल बना है। शौचालय निर्माण पर लाखों रुपए खर्च करने के बाद भी लोग इसका उपयोग नहीं कर पा रहे हैं। जगह-जगह सार्वजनिक शौचालय में ताला लटकने, साफ-सफाई का अभाव और पानी आदि की व्यवस्था नहीं रहने के कारण इसका उपयोग नहीं हो पा रहा है। सार्वजनिक शौचालय की सुविधा नहीं रहने से बाजार में छोटे व अस्थायी दुकानदार, दैनिक मजदूर, सवारी वाहन चालक, बाजार में खरीदारी करने वालों के ग्रामीण इलाके के लोगों को परेशान होना पड़ता है। खासकर बाजार आने जाने वाली महिलाओ को फजीहत झेलनी पड़ती है। यह भी पढ़ें- लाखों खर्च के बाद भी सार्वजनिक शौचालय बदहाल सार्वजनिक शौचालय व्यवस्थित कराने की दिशा में नगर पंचायत प्रशासन उदासीन बना है। जबकि दो वर्ष पहले नगर पंचायत...