गिरडीह, मई 5 -- बेंगाबाद, प्रतिनिधि। बेंगाबाद-पारडीह मुख्य सड़क की मरम्मत के नाम पर लाखों रुपए खर्च के बाद भी सूरत नहीं बदली है। मुख्य सड़क की बदहाली दूर नहीं हुई है। सड़क की स्थिति यथावत बनी हुई है। राहगीर आज भी बदहाल सड़क का दंश झेल रहे हैं। मुख्य सड़कों पर कुछेक गड्ढ़ों को छोड़कर लगभग गड्ढे की स्थिति जस की तस बनी हुई है। छोटकी खरगडीहा चौक पर सड़क के बीचों बीच बने गड्ढ़े राहगीरों के लिए जी का जंजाल बना हुआ है। यह गड्ढ़ा खतरा से कम नहीं है। सड़क की बदहाली से मरम्मत कार्य का सहजता से अनुमान लगाया जा सकता है। सड़क मरम्मत के नाम पर लाखों रुपए खर्च होने के बाद भी राहगीरों को यातायात की बेहतर सुविधा नहीं मिल पाई है। बेंगाबाद से लेकर पारडीह मोड़ तक लोगों को लगभग 17 किलोमीटर हिचकोला खाते हुए सड़क पर सफर करना पड़ रहा है। बावजूद इसके पथ निर्माण व...