गंगापार, मार्च 30 -- गर्मी बढ़ने के साथ पेयजल समस्या घहराने लगा है। केन्द्र व प्रदेश की जल जीवन मिशन योजना पूरी तरह निष्किय बनी हुई है, करोड़ों की इस परियोजना से लोगों को राहत नहीं मिल सकी है। क्षेत्र की कई परियोजनाएं धन के अभाव में रुकी पड़ी हैं। जल जीवन मिशन योजना के तहत समहन गांव में निर्मित हो रही पेयजल योजना धन के अभाव में अधर में लटक गई है। गांव के अश्वनी कुमार द्विवेदी ने बताया कि उनके गांव में जल जीवन मिशन योजना के तहत ओवर हेड टैंक, नलकूप लगाया जाना है, काफी दिनों तक सरकारी जमीन न मिलने से योजना का कार्य अधर में लटका रह गया। पेयजल समस्या को देखते हुए गांव के वीरेन्द्र मिश्र, अखिलेश मिश्र, विनोद कुमार मिश्र, अतुल कुमार मिश्र ने संयुक्त रूप से अपनी नीजी जमीन सरकार को दान कर दी, अब इसी जमीन पर नलकूप का बोर तो कर दिया गया, नलकूप के लिए ए...